रांची | राकेश जैन के नेतृत्व में जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्हें शॉल, बुके और पुस्तक भेंट की। इस दौरान जैन समाज ने कई मुद्दों पर चर्चा की। समाज की प्रमुख मांगों को भी शिबू सोरेन के सामने रखा। जिसमें समता भवन के लिए भूमि आवंटन, व्यापारियों की सुरक्षा, महावीर शिक्षा, सोशल मीडिया पर नियंत्रण, पारसनाथ मंदिर को धार्मिक दर्जा देने आदि शामिल हैं। शिबू सोरेन ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही।


