अजमेर से श्योपुर आ रही बस पलटी, 8 यात्री घायल:ड्राइवर को झपकी आने से सड़क से उतरी; घायलों को अस्पताल पहुंचाया

अजमेर से श्योपुर आ रही एक स्लीपर बस शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे पलट गई। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के भोगीका के पास हुई। इस हादसे में श्योपुर जिले के 8 यात्री घायल हो गए। घायलों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, बस अजमेर से यात्रियों को लेकर श्योपुर की ओर जा रही थी। भोगीका के पास पहुंचते ही बस चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। बस पलटने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और मानपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है, हालांकि कुछ यात्रियों को अंदरूनी चोटें आई हैं। घायल यात्रियों में गोरस निवासी लक्ष्मण (30), किशनगढ़ निवासी सुखराम (25), खुटका निवासी हंसा गुर्जर (60), बुडेरा निवासी नेकराम गुर्जर (35), पिपरानी निवासी पंचू गुर्जर (40), वरगवा निवासी धर्मराज गुर्जर (50), चक बमूल्या निवासी रामसिंह गुर्जर (45) और गोरस निवासी सरलाल गुर्जर (60) शामिल हैं। पुलिस बस पलटने के कारणों की पड़ताल कर रही मानपुर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस पलटने के कारणों की पड़ताल कर रही है, जिसमें चालक की लापरवाही और नींद में वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *