जालंधर के जिम मोटिवेटर-कांग्रेस नेता का निधन:सुबह दिल का दौरा पड़ा, अस्पताल ले जाने से पहले दम तोड़ा, दोपहर को होगा अंतिम संस्कार

जालंधर से सांसद और पूर्व सीएम चरनजीत चन्नी के खास कांग्रेसी नेता मनु वड़िंग का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह 4 बजे के करीब उनको साइलेंट अटैक आया। परिवार उनको लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर कर दिया। 48 साल के मनु वड़िंग जिम लवर और मोटिवेटर थे। अकसर युवाओं को जिम करने के प्रति जागरूक करते रहे थे।
अपने फिटनेस को लेकर मनु वड़िंग अवेयर रहते थे। निधन से एक दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फिटनेस का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए युवाओं को फिटनेस के लिए मोटिवेट किया था। वड़िंग राजनीति में सक्रिय होने के साथ ही रियल एस्टेट कारोबारी थे। अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने से पहले दम तोड़ा
मनु वड़िंग की सुबह 4 बजे के करीब अचानक तबीयत बिगड़ी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनको सीने में तेज दर्द महसूस हो रहा था। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी ही चल रही थी कि उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे से उनका परिवार और समर्थक गहरे सदमे में हैं। मनु वडिंग के निधन पर शहर की विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं ने दुख प्रकट किया है। दीप नगर में दोपहर को होगा अंतिम संस्कार
शुक्रवार दोपहर को मनु वडिंग का अंतिम संस्कार दीप नगर स्थित रामबाग श्मशानघाट में होगा। उनकी अंतिम विदाई में शहर के कई बड़े राजनेताओं, कारोबारियों के शामिल होने की उम्मीद है।
पंजाब कांग्रेस में था महासचिव का पद
जालंधर के मनु वड़िंग के पास पंजाब कांग्रेस के महासचिव का पद था। वह पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाते थे। मनु बड़िंग जालंधर के बड़िंग इलाके से संबंध रखते थे और राजनीति में कई सालों से सक्रिय थे। उनकी पत्नी परवीना भी पार्षद रह चुकी हैं।
डेली जिम जाते थे, गुरुवार रात भी जिम का वीडियो शेयर किया
हैरानी की बात यह है कि निधन से ठीक एक दिन पहले मनु बड़िंग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिटनेस से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था। वह नियमित रूप से जिम जाते थे और फिटनेस को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते थे। वे रोजाना व्यायाम करते थे और अपने खान-पान का भी पूरा ख्याल रखते थे। मनु बड़िंग की आकस्मिक मौत से कांग्रेस पार्टी में शोक का माहौल है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *