आरयू : फर्स्ट स्पोर्ट्स कन्वोकेशन आज, यू- ट्यूब पर लाइव देख सकेंगे, ब्लेजर का हुआ वितरण

रांची | रांची यूनिवर्सिटी का फर्स्ट स्पोट्स सह कल्चरल कन्वोकेशन गुरुवार को आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से होने जा रहा है। इसमें दो शैक्षणिक सत्र के कुल 120 खेल प्रतिभाओं को मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसमें 11 बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे। समरोह को आरयू की वेबसाइट के माध्यम से लाइव भी देखा जा सकेगा। इधर कन्वोकेशन की सफलता को लेकर वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा की मॉनिटरिंग में विवि अधिकारियों ने रिहर्सल किया। इसमें डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद मेहता, रजिस्ट्रार डॉ. जीसी साहू, डीआर डॉ. प्रीतम कुमार समेत अन्य थे। इस समारोह में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के बीच ब्लेजर वितरित किए गए। डॉ. राजेश गुप्ता समेत अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *