लुधियाना| गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन गुजरखान कैंपस की इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी ने गैलरी वॉक साहित्यिक प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें सोसायटी के सदस्यों द्वारा बनाए गए मॉडलों और 2डी अनुमानों की प्रभावशाली श्रृंखला प्रदर्शित की गई। इन कृतियों में प्रसिद्ध साहित्यिक ग्रंथों के प्रमुख दृश्य, सेटिंग्स, थीम और रूपांकन को जीवंत रूप में दिखाया गया। प्रदर्शनी में ओड टू ऑटम, ओड टू ए नाइटिंगेल, द टेम्पेस्ट, बरीड चाइल्ड, नाइट ऑफ द स्कॉर्पियन और द होली पंचायत जैसी कृतियों को शामिल किया गया।


