कोटा में एसआईआर को लेकर कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के बयान पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पलटवार किया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि आरोप लगाने वाले तथ्यात्मक बात करें। आरोप लगाने से कुछ नहीं होता, आरोप तो कुछ भी लगा दो। उन्होंने प्रहलाद गुंजल को बिन पैंदे का लोटा भी बताया। राकेश जैन ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस नेता सवाल उठा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने एसआईआर का काम पूरे मान के साथ किया है। आरोप लगाने वाले ये बताए कि किस तथ्य पर आरोप लगा रहे है। उन्होंने बयान दिया कि बीजेपी कार्यालय से फॉर्म भरकर जा रहे हैं तो ये तथ्य साबित करों न, आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है। ऐसा कहीं नहीं किया कि ऐसे ही किसी का नाम काट दिया गया हो। प्रक्रिया के अनुसार कहीं किसी का देहांत हो गया या फिर लोग शिफ्ट हो गए हो, तो जो प्रक्रिया है वो निर्वाचन विभाग ने की है। ये बात समझ नहीं आती कि किस तरह के नेता है, बिन पैंदे के लोटे की तरह काम कर रहे है। उन्होंने 6 बार चुनाव लड़ा, चार बार जनता ने नकार दिया। पहले मोदी का नारा लगाते थे, घर घर जाकर मोदी की राम राम कहते थे, फिर अचानक से मोदी को गाली देने लगे। कभी इधर, कभी उधर, अब जनता जान चुकी है, हाड़ौती की जनता आपको अच्छी तरह पहचान चुकी है। कोचिंग तो कांग्रेसी बंद करवाना चाहते थे
कोचिंग मुददे पर राकेश जैन ने कहा कि कोचिंग को लेकर सवाल उठाने वाले नेताजी, जब आप बीजेपी में थे उस दौरान कांग्रेस की सरकार थी। उस समय कांग्रेस नेताओं ने हका था कि ऐसे नियम बनाएंगे कि कोटा कोचिंग बर्बाद हो जाएगी। उस दोरान आप कहा थे। जोर जोर से बोलने से कुछ नहीं होता, तथ्यात्मक बात करो। लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे अच्छा होता कि आप विपक्ष की भूमिका निभाते और जो अच्छे काम शहर के विकास में हो रहे हैं, उनमें अपना सहयोग देते। बिना काम हुए ही प्लेन उतार दें क्या
एयरपोर्ट के मुददे को लेकर राकेश जैन ने कहा कि एयरपोर्ट का काम तो प्रक्रिया के हिसाब से ही होगा। उनकी सरकार थी तो उन्होंने तो कई अडंगे लगाए थे। काम ही शुरू नहीं होने दे रहे थे। अब काम शुरू हुआ है। दीवार बनेगी, जमीन समतल होगी, कनवर्जन होते हैं, रनवे बनता है, काफी प्रक्रिया होती है। अब वो तो चाहते हैं कि बिना कुछ हुए कहीं भी प्लेन उतार दो, ऐसे नहीं होता। एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। कोटा को इसका फायदा जल्द मिलेगा।


