बोकारो में मिली अज्ञात महिला की लाश:बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के पास झाड़ियों में पड़ा था शव, पत्थर से सिर कुचलने के मिले निशान

बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के पास झाड़ियों में एक अधेड़ उम्र की अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय मिली, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर चोट के निशान मिले
सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में महिला की सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव की स्थिति और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि महिला के पहनावे और रहन-सहन से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि पहचान होने के बाद ही संभव हो पाएगी। लापता महिलाओं के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास और सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा हाल के दिनों में लापता महिलाओं के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया है। टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। -संगीता कुमारी, सेक्टर 6 थाना प्रभारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *