बरनाला में चूरा पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा, तीन गिरफ्तार:बोरियों में छुपाकर कर रखा था, बरनाला-बठिंडा हाईवे पर कार्रवाई

बरनाला जिले में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जहां पुलिस ने 125 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद कर तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक ट्रक भी जब्त किया गया है। सीआईए स्टाफ के बलजीत सिंह और सदर बरनाला के एसएचओ जगजीत ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 125 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद बता दे कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लुधियाना जिले के जसप्रीत सिंह, हलवारा, लुधियाना के गुरदीप सिंह और गिल, लुधियाना के सिमरजीत सिंह के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ट्रक बरामद किया। इस ट्रक में 5 बोरियों में कुल 125 किलोग्राम चूरा पोस्त छिपाया गया था। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बरनाला-बठिंडा हाईवे पर गिरफ्तारी प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इस नशीले पदार्थ को आगे सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बरनाला-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गिरफ्तार किया।पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *