रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला शव:तलाशी के बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके के रेलवे फाटक नंबर-27 पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो, उन्होंने घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली लेकिन, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। अंदेशा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत ट्रैन से गिरने के कारण हुई है। आगरा से कोटा जाने वाले ट्रैक पर मिला शव
रूपवास थाने ASI रघुराज सिंह ने बताया कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि आगरा से कोटा जाने वाले रेलवे ट्रैक फाटक नंबर-27 पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव की तलाशी ली गई लेकिन, उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। सिर में आई चोट शव की जेब में 140 रुपये मिले। अंदेशा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत ट्रैन से गिरने के कारण हुई है। ट्रैन के गिरने के बाद व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई होगी। क्योंकि शव के सिर से काफी ख़ून बहा हुआ है। फिलहाल शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। इनपुट- दुर्गेश पाठक, रूपवास, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *