कोटपूतली में घना कोहरा, विजिबिलिटी घटी:कोहरे से नेशनल हाईवे पर आवाजाही में परेशानी, रबी की फसल को फायदे की उम्मीद

कोटपूतली क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी में भारी कमी आई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। कॉलेज और स्कूली बच्चों को सुबह निकलने में परेशानी हुई, वहीं कस्बे की दुकानें भी देरी से खुलीं। घने कोहरे और ठंड के कारण लोग अपने घरों में ही रहे। ठंड से बचने के लिए राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह अलाव का सहारा लिया। हालांकि यह घना कोहरा किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। किसानों को इस मावठ से रबी की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। कोहरे की बूंदें विशेष रूप से गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभकारी मानी जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *