बालाघाट कलेक्टर ने कार्यालयों का किया निरीक्षण:11 कर्मचारी अनुपस्थित; गैरहाजिरी पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा ने कलेक्ट्रेट भवन स्थित विभिन्न विभागों और शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 11 कर्मचारी समय पर कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने सभी 11 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की उपस्थिति पंजी की जांच की। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में जनजातीय कार्य विभाग की शीघ्र लेखक ग्रेड-2 सुनंदा कुंभरे, मंडल संयोजन रीनल उइके, जिला पेंशन कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 सन्नी शिवहरे और रुपेश कुमार बुरडे शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के चार कर्मचारी अनुपस्थित महिला एवं बाल विकास विभाग से एएसओ वंदना मेरावी, एडीईओ महेंद्र कडवेती, डीपीए श्वेता श्रीवास्तव और भृत्य कन्हैयालाल बाहेश्वर अनुपस्थित मिले। इसके अतिरिक्त, श्रम पदाधिकारी कार्यालय की सहायक ग्रेड-3 मानसी बघेल, कलेक्टर कार्यालय की सहायक ग्रेड-3 संगीता पाटिल और क्षेत्रीय सहायक वीरेंद्र कुमार ब्रम्हे भी समय पर उपस्थित नहीं थे। कलेक्टर ने पंजीयक कार्यालय में व्यवस्था सुधार के निर्देश कलेक्टर मीणा ने जिला पंजीयक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री के लिए आने वाले लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था करने और प्रवेश के लिए एक अलग गेट बनाने के निर्देश दिए। यह कार्य 10 दिनों के भीतर पूरा करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *