पंजाब के लुधियाना में आज भारत नगर चौक लक्खा सिधाना और उसके साथियों ने जाम कर दिया है। लक्खा सिधाना ने कहा कि पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कुछ शरारती लोग कर रहे है। 26 जनवरी को ड्राइवर रणजोध सिंह की गाड़ी किसी व्यक्ति की कार से टकरा गई। जिस व्यक्ति की कार से गाडी टकराई वह व्यक्ति कोई पत्रकार था। उसकी पुलिस कर्मियों से अच्छी पहचान थी। इस कारण पुलिस कर्मियों ने टैक्सी ड्राइवर रणजोध को पकड़ लिया। उसके साथ काफी मारपीट की। ड्राइवर को सर्दी में बैठाकर रखा। उसके नाखून प्लास से निकाले लग रहे है। लक्खा ने कहा कि पुलिस का काम है अपराधियों को पकड़ा कानूनी प्रक्रिया के जरिए उसे सजा दिलवाना ना की खुद लोगों के साथ इस तरह से मारपीट करना। आज रणजोध को इंसाफ दिलवाने के कारण ही धरना देने आना पड़ा है।


