जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को बर्फबारी नहीं होगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि बर्फबारी के कारण ठंड बरकरार है। बुधवार को भी राज्य के ऊंचे इलाके में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई थी। मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई थी। कुछ जिलों में आंधी-बिजली भी हुई, इसके बाद यहां येलो अलर्ट जारी किया गया था। बुधवार को लाहौल स्पीति का तापमान -4.3°C दर्ज किया गया था। राजस्थान में बुधवार को कई इलाकों में बारिश हुई। मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन बारिश की स्थिति रहेगी। दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… 7 फरवरी- देश में कहीं भी बारिश, बर्फबारी या कोहरे का अलर्ट नहीं है। हालांकि तापमान बढ़ने से मौसम गर्म हो सकता है। 8 फरवरी- देश के किसी भी हिस्से में बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट नहीं है। मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से मौसम गर्म हो सकता है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: आज शीतलहर का येलो अलर्ट, बारिश के बाद 7 डिग्री तक गिरा तापमान राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश से सर्दी बढ़ गई है। सीकर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, उदयपुर समेत कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही, शेखावाटी (सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर) के एरिया में गुरुवार को कोल्ड-वेव चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को सबसे ज्यादा सर्दी सीकर के पास फतेहपुर में रही। पूरी खबर पढ़ें…


