लड़कियों को छेड़ने पर 2 युवकों के आधे सिर मुंडवाए:नूंह में लोगों ने पर्ची फेंकते पकड़े; पिटाई की, गले में डाले गोबर के उपले

हरियाणा के नूंह में लड़कियों से छेड़खानी करने पर लोगों ने 2 युवकों की पिटाई की। इसके बाद सबके सामने दोनों के आधे सिर भी मुंडवा दिए। यही नहीं उनके गले में गोबर के उपले डाले गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे आरोपियों का ऑन द स्पॉट फैसला करने से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। मामला बुधवार (5 फरवरी) का है। जानकारी के मुताबिक, गांव मंडारका में 2 युवक काफी दिनों से लड़कियों से छेड़खानी कर रहे थे। दोनों युवक घर आकर लड़कियों को पर्चियां फेंक कर परेशान कर रहे थे। कई बार लड़कियों के परिजनों ने आरोपियों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। दोनों युवक पड़ोस के ही गांव चिलावली के रहने वाले हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार दोनों युवकों को चेतावनी भी दी गई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। दोनों युवक पर्चियां लेकर गांव में आए
बुधवार को दोनों युवक गांव में फिर से आ गए, जहां पर्ची फेंकते हुए ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की गई। बाद में दोनों के सिर मुंडवाकर उनके गले में गोबर के उपले लटका दिए गए। लोगों ने दोनों युवकों को चारपाई पर बैठाया और कहा अब शर्म आ रही है न? इस दौरान दोनों युवकों से पर्चियां भी बरामद हुईं। खुलेआम युवकों को दी गई सजा का पास में खड़े कुछ युवकों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपे युवक
इसके बाद ग्रामीणों ने डायल-112 नंबर पर कॉल की। दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया गया। तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ————————– पानीपत में बीच सड़क 2 युवकों की पिटाई, महिला बोली- स्कूल जाते बेटियों को करता परेशान पानीपत जिले के मतलौडा कस्बे में दो युवकों की बीच सड़क पर बुरी तरह से पिटाई की गई। दोनों को डंडों, थप्पड़ों और लात-घूंसों से पीटा गया। पीटने वालों में एक महिला भी शामिल थी। मौके पर जमा भीड़ ने इसका वीडियो बना लिया। जो कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *