बानसूर में बंदरों ने युवक पर किया हमला, VIDEO:तेज झटके से छुड़ाकर भागा, बंदरों ने दो महिलाओं को किया घायल; कार्रवाई की मांग

बानसूर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को किसान कॉलोनी में बंदरों के झुंड ने एक युवक पर हमला कर दिया। इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। किसान कॉलोनी निवासी सोनीराम सूबेदार के पुत्र राजेश दोपहर करीब 2:15 बजे अपने घर की छत पर बने कमरे में पढ़ाई कर रहे थे। छत पर हलचल सुनकर जैसे ही वह बाहर निकले, पहले से मौजूद बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर कमरे के अंदर भागा। इसी किसान कॉलोनी में बंदरों के झुंड ने दो अन्य महिलाओं को भी घायल कर दिया। गुरुवार को उगम कंवर नामक महिला जब पड़ोसी के घर जा रही थीं, तब बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दिन कमलेश नामक एक अन्य महिला भी बंदरों के हमले में घायल हो गईं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बानसूर क्षेत्र में पहले भी बंदरों के हमलों की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद, नगरपालिका या प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों में इस स्थिति को लेकर रोष है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *