बालाघाट। 16 दिसंबर 1971 का वह दिन, जब भारतीय सेना की वीरता के आगे पाकिस्तान की सेना ने आत्मसमर्पण किया था। इस लड़ाई में भारतीय सेना के वीरो ने बलिदान देकर बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाई थी। जो देश की ऐतिहासिक खुशी और सैनिकों के शौर्य और जज्बे को सलाम करने का दिन है। इस दिन को प्रतिवर्ष, विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी भाव के साथ बालाघाट पुलिस ने 16 दिसंबर को नगरीय क्षेत्र के आंबेडकर चौक में विजय दिवस मनाया। जहां बालाघाट पुलिस ने 16 दिसंबर 1971 की ऐतिहासिक जीत के नायक रहे भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन किया। इसके साथ ही पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान डीआईजी अनुराग श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक नगेन्द्रसिंह, एडीएम जी.एस. धुर्वे, एसडीएम गोपाल सोनी, नपाध्यक्ष भारती ठाकुर सहित पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मचारी और नागरिक मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक नगेन्द्रसिह ने कहा कि 16 दिसंबर का दिन, हमारे देश के लिए ऐतिहासिक विजय दिवस का दिन है, जिसे विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हमने पाकिस्तान के चंगुल से बांग्लादेश को मुक्त कराया था। यह हमारे सेना के सशस्त्र बलों की जीत थी। जिन्हें आज पुलिस और नागरिक याद करने मौजूद थे। हम देश की आजादी में वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखे और उसे अपने दिलों में आत्मसात करें तथा देशभक्ति और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाए। देखिए कार्यक्रम के फोटोज…


