इंदौर में सोना ₹300, चांदी में ₹200 रुपए की बढ़त:खोपरा गोले की मांग में तेजी से कीमतें तेज; जानिए क्या है आज का मंडी भाव

बड़े निवेशकों का बिकवाली से पीछे हटने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में पुन: सुधार देखने को मिला। सोमवार को इंदौर में सोना केडबरी 300 रुपए बढ़कर 78600 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 200 रुपए बढ़कर 91300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। हालांकि, तेजी को ज्यादा सपोर्ट नहीं मिल रहा है, क्योंकि भारतीय बाजारों में मलमास के कारण व्यापार कमजोर है। अब व्यापार नए वर्ष में ही उठने की संभावना है। कॉमेक्स पर सोना वायदा 2657 डॉलर तक जाने के बाद 2661 डॉलर और नीचे में 2643 डॉलर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 30.63 डॉलर तक जाने के बाद 30.70 डॉलर और नीचे में 30.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखी गई। इंदौर के बंद भाव इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में 78600 सोना (आरटीजीएस) 78750 सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 72300 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 78300 रुपए पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा नकद 91300 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 91800 चांदी टंच 91400 रुपए प्रति किलो और चांदी सिक्का 1050 रुपए प्रति नग बिका। शनिवार को चांदी चौरसा नकद 91100 रुपए पर बंद हुई थी। उज्जैन: सोना केडबरी 78600 सोना रवा 78500 रुपए प्रति दस ग्राम चांदी पाट 91900 चांदी टंच 91800 रुपए प्रति किलो चांदी सिक्का 1000 रुपए नग के भाव रहे। खोपरा गोले में माल की कमी होने से कीमतों में तेज खोपरा गोले में मांग का दबाव अच्छा रहने और बाजार में अच्छे मालों की कमी होने से कीमतों में तेजी देखी गई। नारियल में सीमित रूप से लोकल पूछताछ रहने और आवक कम होने से भाव मजबूती पर टिके हुए हैं। आवक 1 गाड़ी की रही। नारियल 120 भरती 2300-2350, 160 भरती 2550-2600, 200 भरती 2750-2800, 250 भरती 3050-3100 रुपए प्रति बोरी के भाव रहे। खोपरा गोला बाक्स में 175-215, कट्‌टे में 165 रुपए प्रति किलो बोला गया। वहीं खोपरा बूरा 3400-5700 रुपए प्रति (15 किलो) भाव रहे। मसाले-
हल्दी निजामाबाद 265, हल्दी लालगाय 275-190, कालीमिर्च गारबल 655-658 एटम 675-680, मटरदाना 715-750, जीरा ऊंझा 292 से 305, मीडियम 308 से 316 बेस्ट 323-333 सौंफ मोटी 101 से 125, मीडियम 175 से 275, बेस्ट 285 से 310, बारीक 280-325, लौंग मीडियम 760 से 775, बेस्ट 800-815 दालचीनी 245-262, जायफल 700-750, जावत्री 1750-1800, बेस्ट 1850-1900 बड़ी इलायची 1425 से 1475 बेस्ट 1550 से 1675 पत्थरफूल 340 से 425, बेस्ट 475, बाद्यान फूल 440 से 485, बेस्ट 525-595, शाहजीरा खर 350-400 ग्रीन 860-900, तेजपान 90-95, नागकेसर 925 से 950, सौंठ 270-325, धोली मूसली 15005 से 1600, हींग 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3350, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3150, पावडर 850-950, हरी इलायची 2350-2400 मीडियम बोल्ड 2750 से 2950 बोल्ड 3050-3175 एक्स्ट्रा बेस्ट 3225-3250 पानबार 2250, सफेद तिल्ली 178-195 बेस्ट 200-220 रुपए। सूखे मेवे
काजू डब्ल्यू 240-975-1050, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 875 से 900, काजू एस डब्ल्यू 300 840-875 काजू जेएच 860-900, टुकड़ी 820-840, बादाम इंडिपेंडेंट 705-715 ऑस्ट्रेलियन 740-750 अमेरिकी 740-800 टॉच 600-625 खसखस 825-875 बेस्ट 1050-1225, तरबूज मगज 380-390 खारक 111-125 मीडियम 145 से 165 बेस्ट 200 से 225 ए. बेस्ट 250-275 किशमिश कंधारी 375 से 425, बेस्ट 475-600, इंडियन 190 से 200 बेस्ट 220 से 240, चारोली 1925 से 1975, बेस्ट 2075-2100 मुनक्का 350 से 550 बेस्ट 850 से 875, ए. बेस्ट 900-910 अंजीर 840 से 1140 बेस्ट 1240 से 1540 मखाना 1100 से 1250, मीडियम 1250 से 1350 बेस्ट 1575-1625 केसर ब्रांडेड 175 से 185 अन्य 160-170 पिस्ता कंधारी 2400-2500 पिस्ता पिशोरी 2550-2650 मीडियम 1350-1425 नमकीन पिस्ता 850 से 950 अखरोट पैकिंग 525-611 बेस्ट अखरोट 620 से 625, अखरोट गिरी 850-1150 जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 575-600 रुपए भाव रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *