ध्वज फहराकर वीर शहीदों को याद किया गया

अंबिकापुर | एसएमपी. एजुकेशनल एंड चैरिटेबल मैनेजमेंट सोसायटी द्वारा संचालित मॉडर्न कान्वेंट स्कूल कल्याणपुर में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि कौशल कौशिक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके बाद सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति के नारे लगाए। विद्यालय की प्राचार्या श्वेता सिन्हा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने संविधान अपनाकर गणतंत्र का स्वरूप प्राप्त किया। उन्होंने वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि संविधान से मिले अधिकारों की रक्षा सेना के शौर्य से संभव हो पाती है। मुख्य अतिथि कौशल कौशिक ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हिंदी व अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किए। इसके साथ ही देशभक्ति कविताएं और रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *