मुंबई में इंदौर के समाजजन को नवाजा:अंतरराष्ट्रीय मिथिला सांस्कृतिक महासम्मेलन में ऋतु झा और अखिलेश झा का सम्मान

सखी बहिनपा मैथिलानी समूह द्वारा मुंबई के प्रतिष्ठित लता मंगेशकर सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिथिला सांस्कृतिक महासम्मेलन में इंदौर इकाई की प्रभारी ऋतु झा को समाजहित में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें मिथिला की पारंपरिक पाग और शॉल से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर महासम्मेलन के विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा इंदौर निवासी अखिलेश झा को भी समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इंदौर इकाई की सक्रिय सदस्य अर्चना मिश्रा और पुष्प शर्मा सहित कई मैथिली महिलाओं ने इस आयोजन में भाग लिया। यह महासम्मेलन अखिल भारतीय सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की अध्यक्ष आरती झा और मुंबई इकाई की प्रभारी मनोरमा मैथिल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें भारत के विभिन्न हिस्सों सहित दुनिया भर से आए मैथिल समाज के गणमान्य व्यक्तियों और महिलाओं ने भाग लिया। मैथिली संस्कृति के प्रचार-प्रसार की हुई सराहना सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों ने समूह द्वारा मैथिली भाषा, मिथिला की रीति-रिवाजों, संस्कारों और त्योहारों को भारत और विदेशों में प्रचारित करने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने विश्वभर में फैले मैथिल समाज से आह्वान किया कि वे अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखें और इनका पालन करते हुए अगली पीढ़ी तक पहुंचाएं। संस्कृति का रंगारंग उत्सव महासम्मेलन में मिथिला के प्रमुख कलाकारों, गायकों और गायिकाओं ने अपने आकर्षक नृत्य और गीत-संगीत प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन ने मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को और अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस महासम्मेलन ने मिथिला संस्कृति को वैश्विक मंच पर उभारने और मैथिली समाज को एकजुट करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *