कांग्रेसी घोषणा पत्र को भाजपा ने बताया कॉपी पेस्ट:मंत्री केदार बोले – बाकी जो है सब वेस्ट,कांग्रेस बोली- BJP का घोषणा पत्र काल्पनिक

छत्तीसगढ़ के निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने ही अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। कांग्रेस ने इसे जान घोषणा पत्र नाम दिया भारतीय जनता पार्टी ने इस अटल विश्वास पत्र कहा है। दोनों ही दलों के अपने दावे और वादे हैं जो अब जनता के बीच हैं। अब अपने-अपने घोषणा पत्र को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयान बाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बीजेपी का कॉपी पेस्ट बताया उन्होंने कहा कि इसमें बाकी सब जो है वह वेस्ट है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि भाजपा का घोषणा पत्र काल्पनिक है जबकि कांग्रेस का घोषणा पत्र शहरी जनता की आकांक्षा को पूरा करने वाला है। दिवालिया बैंक का पोस्ट डेट चेक है छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र आधा कॉपी पेस्ट है और बाकी वेस्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में पहले से ही मौजूद कुछ वादों को कांग्रेस ने हूबहू कॉपी किया है जिससे उन्होंने अपनी वैचारिक दीवालिएपन का प्रमाण एक बार फिर जनता के सामने रख दिया। केदार कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पार्टी दस पेज का एक मौलिक विजन नहीं दे सकती, उससे हम किसी विकास आदि की क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है, विकास के सारे कार्य करने की नीयत और क्षमता दोनों भाजपा के पास ही है। कांग्रेस का घोषणा पत्र वास्तव में ढकोसला पत्र है। वह एक दिवालिया हो चुकी बैंक का पोस्ट डेटेड चेक है। हमने 34 वादे किए भाजपा ने सिर्फ 20 कांग्रेस का घोषणा पत्र प्रदेश की शहरी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता को कांग्रेस के घोषणा पत्र पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मौलिक है तथा जनता की समस्या को दूर करने वाला है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 34 बिंदुओं में जनता से वादा किया है। भाजपा का घोषणा पत्र मात्र 20 बिंदुओं का और कल्पनाओं पर आधारित है। कांग्रेस जो कहती है वह पूरा करती है। भाजपा ने जनता को ठगने अटल विश्वास पत्र लाया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा सरकार की नाकमी और वादाखिलाफी पर लड़ा जायेगा। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार के अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है। भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। जनता की नाराजगी इन चुनावों में भाजपा की हार का कारण बनेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *