दंतेवाड़ा में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की 9 दान पेटियां खोली गईं। इस बार कुल 19 लाख 44 हजार 483 रुपए दान में मिले हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार पिछली बार दान पेटियां जुलाई 2025 में खोली गई थीं। करीब 6 महीने बाद दोबारा पेटी खोली गई है।
नगद के अलावा भक्तों ने देवी के नाम पत्र लिखकर माता से अनेकों मन्नत मांगी है। इनमें सरकारी नौकरी करने वाले एक भक्त ने पत्र में लिखा है कि उसे ऑफिस से छुट्टियां नहीं मिल रही है, परेशान है। देवी मां से छुट्टी दिलाने पत्र के माध्यम से अर्जी लगाई है। वहीं कुछ पत्रों में स्वास्थ्य, रोजगार, पारिवारिक सुख-शांति और परीक्षा में सफलता की कामना की गई है। इसके अलावा भक्तों के चढ़ाए सोने-चांदी के आभूषण भी निकले हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर समिति ने खोली पेटी दरअसल, दान पेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों और कर्मचारियों की मौजूदगी में खोला गया। नकद राशि के साथ-साथ बड़ी संख्या में सोने और चांदी के आभूषण भी मिले हैं। इनमें हार, अंगूठी, चेन, पायल, सिक्के और अन्य चढ़ावे शामिल हैं। सभी आभूषणों का वजन और मूल्यांकन अलग से किया जाएगा। मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि, दान की राशि का उपयोग मंदिर के विकास कार्यों, व्यवस्थाओं के सुधार और धार्मिक गतिविधियों पर किया जाएगा। हर साल लाखों की संख्या में पहुंचते हैं भक्त दंतेवाड़ा जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि और प्रमुख पर्वों के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और दान में बढ़ोतरी देखी जाती है। प्रशासन ने दान की पूरी राशि को बैंक में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जुलाई 2025 में 11 लाख ता चढ़ावा आया था जुलाई 2025 में जह दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटी खोली गई तो उससे 11 लाख 18 हजार रुपए कैश निकले थे। इसके साथ ही भक्तों की अर्जियों के कुछ पत्र भी मिले थे। जिसमें किसी ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी तो किसी ने नौकरी लगाने माता से मन्नत मांगी थी। इस दौरान दान पेटी से निकले नोट और चिल्हर को गिनने करीब 5 घंटे का समय लगा था। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण भी निकले थे। जिसे भक्तों ने माता को चढ़ाया था। वहीं, दान पेटी से निकली राशि को मंदिर कोष में जमाया करवाया गया। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 5 महीने बाद मां दंतेश्वरी मंदिर की खुली दानपेटी: 11 लाख कैश निकला, किसी ने GF से शादी तो किसी ने नौकरी की मांगी मन्नत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटी खोली गई है। इस दान पेटी से भक्तों के चढ़ाए 11 लाख 18 हजार रुपए कैश निकले हैं। इसके साथ ही कुछ पत्र भी मिले हैं। जिसमें किसी ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी तो किसी ने नौकरी लगाने माता से मन्नत मांगी है। पढ़ें पूरी खबर…


