माता मावली मेला की व्यवस्था के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियां

भास्कर न्यूज | नारायणपुर अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने 19 फरवरी से शुरू होने वाले माता मावली मेला के संबंध में निर्देश दिए। मेले में पेयजल, शौचालय, छाया, सुरक्षा, चिकित्सा व्यवस्था सहित संबंधित स्टॉल लगाने तथा कार्यक्रम को गरिमामय रूप से आयोजन कराने के लिए दिशा निर्देश दिए। माता मावली मेला में व्यवस्था बनाए रखने तथा मेले के दौरान व्यय में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मेला समिति का गठन किया है। इसमें जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी, एसडीएम, एसडीओपी, डीएसपी, जिला जिला कोषालय अधिकारी को सदस्य नियुक्त किया है। बैठक में अधिकारियों से माता मावली मेला व्यवस्था के संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को मेला प्रारंभ होने के एक सप्ताह पूर्व से लेकर समाप्ति तक व्यवस्था देखने के निर्देश दिए। मेला के दौरान किराया भंडार, होर्डिंग, आमंत्रण पत्रों की छपाई, लाइट, साउंड सर्विस, देव समिति, बिजली सामग्री क्रय, जात्रा कार्यक्रम में आने वाले सिरहा तथा पूजा-पाठ दल के पुजारियों सदस्यों की भोजन व्यवस्था, मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों व संपादित कार्यक्रमों की फोटोग्राफी तथा अन्य व्यय से संबंधित देयकों का प्रमाणिकरण मेला समिति करेगी। जो ग्रामीण मेले के पूर्व देव-विग्रह लेकर आते हैं व मेला आरंभ होने के पूर्व जात्रा कार्यक्रम होता है, उनके लिए भोजन, जलाऊ लकड़ी, पेयजल शौचालय व अन्य व्यवस्था गोंडवाना भवन बखरूपारा में करने का निर्णय लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *