भोपाल में डिवाइडर से टकराई साले-बहनोई की बाइक:दोनों की मौत, शादी में जाते समय ईटखेड़ी चौराहा पर हुआ हादसा

भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में बाइक सवार साले और बहनोई डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में साले की दो दिन पहले इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बहनोई ने इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। हादसा 24 जनवरी की रात हुआ था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक रहीम पुत्र इब्राहीम (21 साला) और नसीम पिता मुबीन (27 बहनोई) दोनों ऐशबाग की बिसमिल्लाह कॉलोनी में एक महीने पहले ही किराए से रहने आए थे। मूल रूप से दोनों ही नरसिंहपुर के रहने वाले हैं। दोनों भोपाल में मजदूरी करते थे। 24 जनवरी को बाइक पर सवार होकर परिचित की शादी समारोह में शामिल होने के लिए ईंटखेड़ी जा रहे थे। तभी ईंटखेड़ी चौराहा पर उनकी बाइक डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में घायल रहीम की इलाज के दौरान 26 जनवरी को मौत हो गई। बहनोई ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ा नसीम ने आज दम तोड़ा है। नसीम के शव को पीएम के बाद पुलिस ने आज दोपहर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे हादसे के सही कारणों का खुलासा हो सके। सभी एंगल पर मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *