नगरपालिका ने चलाई अतिक्रमण विरोधी मुहिम:बस स्टैंड क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण, सीएमओ बोले- दूसरे क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी

विदिशा में नगर पालिका ने सोमवार को बस स्टैंड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। इस दौरान वहां अवैध रूप से खड़े चार पहिया वाहनों को हटाया गया। दरअसल, बस स्टैंड इलाके में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसके कारण लोगो को समस्या होती थी। जब यह मामला कलेक्टर के संज्ञान में आया तो उन्होंने नगर पालिका को बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने निर्देश दिए थे। सोमवार को नगरपालिका का अमला बुलडोजर लेकर बस स्टैंड पहुंचा। इस कार्रवाई के दौरान आमजन का कहना है कि जिला प्रशासन पहले भी इस प्रकार की कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन कुछ समय के बाद हालात जस के तस हो जाते है। नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी शिकायत मिली है और वहां पर भी इसी प्रकार से कार्रवाई की जाएगी। आज बस स्टैंड क्षेत्र से शुरुआत की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *