छात्रों पर लाठी चार्ज के खिलाफ धनबाद में प्रदर्शन:सीएम का पुतला फूंका, कहा- बहुत जल्द एक उग्र आंदोलन देखने को मिलेगा

रांची में CGL परीक्षा का विरोध करने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ धनबाद में छात्र संघ ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला भी दहन किया। उन्होंने JSCC CJL परीक्षा को रद्द करने की मांग की। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष वीरू आनंद सिंह के नेतृत्व में छात्रों के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। छात्र ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार परीक्षा को रद्द कर फिर से इसे आयोजित नहीं करती है तो पूरा झारखंड बंद किया जाएगा। वीरू आनंद सिंह ने बताया कि छात्रों पर लगातार लाठी चार्ज किया जा रहा है, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। साथ ही छात्रों को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है। इसका हम सब पुरजोर विरोध करते हैं और यह सुनिश्चित रूप से कह देना चाहते हैं कि अगर स्थिति सामान्य ना हुई तो बहुत जल्द एक उग्र आंदोलन देखने को मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *