पाली में एक 57 साल का बाइक सवार वृद्ध अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। मरीज को छोड़कर आर हे एम्बूलेंस के ड्राइवर ने गंभीर घायल वृद्ध को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन के निकट बुधवार शाम को चावड़िया गांव की प्याऊ के निकट अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल वृद्ध को उधर से गुजर रहे एम्बूलेंस चालक इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। जहां जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। हादसे में वृद्ध के सिर में चोट लगी जो उसकी मौत का कारण बनी। मृतक की पहचान खारची गांव (मारवाड़ जंक्शन) निवासी 57 साल के देवाराम पुत्र भोलाराम के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई। घटना की जानकारी मिलने पर वृद्ध की परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। जहा वृद्ध की बॉडी देख उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया।


