जयपुर कमिश्नरेट की वेस्ट जिला पुलिस की पूछताछ में खुलासा:सरगना संदीप ने गत वर्ष रेलवे टेक्नीशियन परीक्षा में भी नकल करवाई, एक और केस

नेशनल सीड कॉरपोरेशन परीक्षा-2024 के ऑनलाइन एग्जाम में नकल कराने वाले गिरोह का सरगना गत वर्ष रेलवे के टेक्नीशियन ग्रेड प्रथम के ऑनलाइन एग्जाम में भी सेंटर संचालक से मिलीभगत कर नकल करवा चुका। ये खुलासा जयपुर कमिश्नरेट की वेस्ट जिला पुलिस द्वारा पूछताछ में किया। जयपुर वेस्ट पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अब इस संबंध में परीक्षा कराने वाली टीसीएस कंपनी के प्रतिनि​िध सीकर निवासी हेमंत सैनी ने बुधवार को सीकर के दादिया थाने में नकल गिरोह के सरगना झुंझुनूं निवासी संदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि संदीप ने गत वर्ष आयोजित हुई रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड प्रथम परीक्षा के दौरान दादिया के बरजी देवी शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र में सेंटर संचालक से मिलीभगत करके अभ्यर्थियों को नकल करवाई है। हालांकि रिपोर्ट में दीपक नाम एक अभ्यर्थी जिक्र कर रखा है, बाकी अभ्य​र्थियों के नाम का खुलासा सीकर पुलिस की जांच में सामने आएंगे। गौरतलब है कि 5 जनवरी को ऑनलाइन हुई नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन परीक्षा के दौरान वैशाली नगर पुलिस ने नकल गिरोह का खुलासा करते हुए 6 अभ्यर्थी सहित 8 को पकड़ा था। बाद में नकल मामले में अलग-अलग थानों में 6 प्रकरण दर्ज कर 16 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके। इनमें शामिल सरगना संदीप से पूछताछ की तो सामने आया कि उसने गत वर्ष आयोजित हुई रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड प्रथम की परीक्षा में भी सीकर के दादिया स्थित बरजी देवी शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में नकल करवाई थी। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन को भिजवाई थी। इसी रिपोर्ट का अवलोकन करने के लिए रेलवे की टीम ने विजिट कर मामले की तस्दीक की। इसके बाद परीक्षा आयोजित कराने वाली टीसीएस कंपनी के पदाधिकारियों से बात की। जिसके आधार पर टीसीएस ने मंगलवार को सीकर के दादिया थाने में केस दर्ज करवाया है। संदीप ने कई जिलों में परीक्षा में सेंटर किराए पर भी ले रखे जांच में आया कि गैंग अलग-अलग परीक्षाओं में अलग-अलग तरीके इस्तेमाल करती है। मामले में संभवत सेंटर संचालक से मिलीभगत कर नकल करवाई है। इसके अलावा संदीप ने कई जिलों में परीक्षा में सेंटर किराए पर भी ले रखे हैं। ऑनलाइन एग्जाम में यह गैंग स्क्रीन शेयर कर रिमोट एक्सिस पर लेने के बाद पेपर सॉल्व करवाते हैं। इस मामले में जयपुर पुलिस ने 6 परीक्षा केन्द्रों की एफएसएल जांच भी करवाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *