कविता वाचन प्रतियोगिता में पायल खरे प्रथम

बालोद| शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रंगोली एवं कविता वाचन प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा एवं उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने कविता पाठ और रंगोली के माध्यम से बालिकाओं की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों तथा उपलब्धियों को रचनात्मक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुति का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने किया। प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने विद्यार्थियों को बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं शिक्षा के प्रति संकल्प दिलाया। कविता वाचन प्रतियोगिता में पायल खरे प्रथम तथा रेणुका काशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में कशिश देवांगन प्रथम एवं चंचल साहू द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी दीपिका कंवर, डॉ. कुसुम देवांगन एवं डॉ. प्रभा यादव का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *