पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोइलकेरा प्रखंड के सेरेंगदा मैदान में सोमवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 21 स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान गुदड़ी और गोइलकेरा प्रखंड के हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सेरेंगदा पंचायत के मुखिया ने सड़क व बिजली के अलावा नेटवर्किंग की समस्याओं के प्रशासन, सांसद और विधायक को अवगत कराया गया। वहीं, सांसद जोबा माझी ने लोगों को आश्वस्त कराया कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करा लिया जाएगा। सुदूर क्षेत्र में सरकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। वहीं, लोग माग कर रहे हैं कि हर छह महीने में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए।


