फाजिल्का में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:लाहन, भट्ठी और मशीन बरामद, एक्साइज विभाग और पुलिस की कार्रवाई

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार फाजिल्का पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस और एक्साइज विभाग ने गांव जांडवाला मीरा सांगला की ढाणी पर रेड की । इस दौरान एक घर से अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ है । छापेमारी के दौरान लाहन और अवैध शराब के साथ पुलिस ने शराब को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भट्ठी और अन्य को भी जब्त कर लिया। एक्साइज विभाग और पुलिस की कार्रवाई जानकारी के अनुसार एक्साइज विभाग और फाजिल्का पुलिस ने संयुक्त तौर पर कार्रवाई की है। बता दे कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव जंडवाला मीरा सांगला की ढाणी पर अवैध तरीके से शराब को तैयार किया जा रहा है । जिसके लिए घर में सारा सेटअप लगाया गया है । लाहन और अवैध शराब बरामद इस दौरान छापेमारी करते हुए पुलिस ने मौके पर रेड की और घर से करीब 300 लीटर लाहन और 500 लीटर अवैध शराब बरामद की है । इतना ही नहीं शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीन व भट्ठी और अन्य का सामान भी बरामद किया है । पुलिस ने सामान को कब्जे में लिया पुलिस का कहना है कि इन सब यंत्रों का इस्तेमाल कर अवैध शराब तैयार कर बेची जा रही थी । फिलहाल इस मामले में पुलिस ने सारे सामान को अपने कब्जे में ले लिया है । और कार्रवाई की जा रही है । थाना खुईखेड़ा पुलिस ने इस मामले में आरोपी दलजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । और इसकी तलाश की जा रही है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *