सेमई गांव में 84 बीघा शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण:17 करोड़ की जमीन पर 34 लोगों ने फसल खड़ी कर किया था कब्जा

कैलारस तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमई में 84 बीघा से अधिक शासकीय भूमि को कब्जेधारियों से मुक्त कराने की कार्रवाई की गई है। कैलारस तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमण धारियों ने जमीन पर सरसों को फसल खड़ी कर कब्जा किया हुआ था। 17 करोड़ की शासकीय भूमि मुक्त कैलारस तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में सेमई ग्राम पंचायत में 84 बीघा से अधिक शासकीय भूमि पर ग्रामीणों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराया गया। कुल 34 ग्रामीणों के द्वारा इस 84 बीघा शासकीय जमीन पर सरसों को फसल की बोवनी कर पैदावार की जा रही थी। इस कब्जे की शिकायत लगातार जिला प्रशासन को की जा रही थी। आज दोपहर तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंच टीम ने खड़ी फसल पर जेसीबी और ट्रेक्टर चला कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। 35 पटवारी 80 कोटवार और 30 पुलिस जवान कैलारस तहसील के सेमई गांव की बेशकीमती 17 करोड़ की 84 बीघा शासकीय जमीन पर 34 ग्रामीणों का कब्जा था। आज इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करानें के लिए तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में कुल 35 पटवारी, 80 कोटवार और 30 पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 34 ग्रामीणों के द्वारा कब्जा तहसीलदार कैलारस नरेश शर्मा के अनुसार सेमई गांव में लगातार अवैध का के कि शिकायतें आ रही थी जब जांच हुई तो कुल 34 ग्रामीणों के द्वारा 84 बीघा बेशकीमती जमीन पर सरसों को फसल खड़ी कर कब्जा किया हुआ था। आज टीम के द्वारा इस खड़ी फसल पर मशीन चलाकर कार्रवाई की और जमीन मुक्त करवाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *