राजनांदगांव के मंदिर परिसर में वाहनों में आगजनी:स्थानीय लोग बोले- धार्मिक स्थल पर सुरक्षा में सेंध; आरोपियों की तलाश में पुलिस

राजनांदगांव के बसंतपुर क्षेत्र में गुरुवार रात मां शीतला माता मंदिर परिसर में खड़ी कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में तनाव और भारी आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोग सुरक्षा कारणों से अपने दोपहिया वाहन मंदिर परिसर में पार्क करते थे। इनमें स्कूटी (सीजी 08- EF-5974) और बाइक (सीजी 08- ए ई-0106) शामिल थीं। गुरुवार रात अज्ञात उपद्रवियों ने सुनसान समय का फायदा उठाकर इन वाहनों में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सुबह आगजनी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जमा हो गए। स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इसे धार्मिक स्थल पर सुरक्षा में सेंध बताया। गश्त बढ़ाने की मांग उन्होंने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मंदिर और आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा- पुलिस बसंतपुर थाना प्रभारी ऐमन साहू ने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि यह केवल आगजनी नहीं, बल्कि शांति भंग करने का प्रयास है, और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *