मंडी में बिना परमिट टैक्सी चलाने वाले पर कटा चालान:आरटीओ मंडी ने 10 हजार का काटा चालान, टैक्सी यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई

मंडी जिले में निजी गाड़ियों का टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करने पर देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को यूनियन के सदस्यों ने मंडी बस स्टैंड से एक ऐप के माध्यम से चल रही एक अर्टिगा गाड़ी को पकड़ा। इसे आरटीओ कार्यालय ले जाया गया, जहां आरटीओ मंडी नवीन शर्मा ने गाड़ी का 10,000 रुपये का चालान किया।
टैक्सी ऑपरेटर यूनियन की चेतावनी बता दे कि देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने ऐप के माध्यम से निजी गाड़ियां चलाने वाले सभी ड्राइवरों को सख्त चेतावनी दी है। यूनियन ने कहा कि यदि ऐसी गाड़ियां चलाना बंद नहीं किया गया, तो उनके खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा। टैक्सी ऑपरेटर ने की मांग टैक्सी ऑपरेटर प्रवीण शर्मा ने बताया कि जिस गाड़ी का आज चालान किया गया है, उसे पहले भी चार बार पकड़ा गया था और चेतावनी दी गई थी, लेकिन ऐसे ड्राइवर बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो गया है। प्रवीण शर्मा ने लोगों से भी आग्रह किया कि वे इस तरह के ऐप्स के माध्यम से गाड़ियां बुक न करें। निजी गाड़ियां बर्दाश्त नहीं यूनियन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि एक तरफ जहां वे सरकार को नियमित रूप से टैक्स देते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग निजी गाड़ियों में सवारियां ढोकर उनकी रोजी-रोटी को प्रभावित कर रहे हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निजी वाहन का काटा चालान आरटीओ मंडी नवीन शर्मा ने इस संबंध में कहा कि निजी गाड़ियों का टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करना कानूनी अपराध है। उन्होंने बताया कि देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों द्वारा मामला उनके संज्ञान में लाए जाने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये का चालान काटा गया है। आरटीओ ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि निजी गाड़ियों को इस तरह से टैक्सी के रूप में इस्तेमाल किया गया, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *