कोटपूतली में शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिलेभर में महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का गान हुआ और दो मिनट का मौन रखा गया। पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। सुबह 11 बजे रामधुनी और गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन हुआ, जिसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कर्मचारी और अधिकारी रहे मौजूद
इस श्रद्धांजलि समारोह में जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी सहित कलेक्ट्रेट परिसर के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


