‘एमपी पवेलियन एक्सपीरियंस जोन’ – यह देश-दुनिया के उद्योगपतियों को बताएगा मप्र की संस्कृति, इतिहास और औद्योगिक ताकत ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से एक दिन पहले मप्र आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम (छतरपुर) भी जा सकते हैं। बागेश्वर धाम ट्रस्ट एक बड़ा कैंसर हॉस्पिटल बना रहा है। मोदी छतरपुर में इसकी आधारशिला रखेंगे। इसके बाद भोपाल आएंगे और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। मप्र सरकार के स्तर पर इसकी तैयारी हो रही है। हालांकि, अभी पीएमओ से अधिकृत मंजूरी नहीं आई है। इधर, समिट में भागीदारी के लिए अदाणी समूह, आदि गोदरेज, कुमार मंगलम बिड़ला, आईटीसी लिमिटेड के संजीव पुरी, जेके सीमेंट के राघवपत सिंघानिया, समेत 100 कंपनियों के चेयरमैन और एमडी ने आने पर सहमति दे दी है। करीब 15 यूनिकॉर्न भी आएंगे। विभाग के अनुसार, उद्योगपतियों के अलावा जापान, जर्मनी, कनाडा, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड, मलेशिया, इटली, मेक्सिको और यूके समेत 60 देशों के हाई कमिश्नर, एंबेसेडर और काउंसलर्स की भी मंजूरी आ गई है। एक्सपो में क्या होगा?
1. सेंट्रल इंडिया फैब्रिक एंड फैशन एक्सपो : कपास, रेशम और सिंथेटिक फाइबर बनाने की ताकत मप्र दिखाएगा। फाइव एफ यानी फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन ट्रेड पर बात होगी। एक्सपो में धार के पीएम मित्र पार्क, जबलपुर के टेक्सटाइल एंड गारमेंट पार्क और इंदौर के प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रीयल पार्क की ब्रांडिंग होगी। प्रतिभा सिंथेटिक्स, वर्धमान यार्न, सागर मैन्यूफैक्चरिंग, ट्रेंड्स एपरल्स, बेस्ट, एनजील और फोरापेक्स लाइफ स्टाइल एक्सपोर्ट अपने ब्रांड प्रदर्शित करेंगे। 2. एमपी मोबिलिटी एक्सपो : ऑटोमोबाइल कंपनियां ब्रिजस्टोन, जेडएफ स्टीयरिंग, बाडवे इंजीनियरिंग, मोदर्शन सूमि, गैब्रियल पिस्टल देवास, आनंद इंडस्ट्रीज, झालानी इंजीनियर्स, एसडी एक्सलेस प्रा.लि., जगतजीत इंजीनियरिंग प्रा.लि., टैफे मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड, वोल्वो-आयशर व्हीकल्स लिमिटेड और पिनेकल इंडस्ट्रीज इसमें भागीदारी करेंगी। समिट के लिए आयोजन स्थल के डोम की उडी डिजाइन… 60 देशों के एबॅसेडर, हाई कमिश्नर और काउंसलर भी आ रहे 24 और 25 फरवरी को वन विहार पर्यटकों के लिए बंद


