रांची | रांची यूनिवर्सिटी में एलएलएम फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर का एग्जाम फॉर्म जमा करने की तिथि घोषित कर दी गई है। गुरुवार से 9 जनवरी तक एग्जाम फॉर्म जमा होगा। वहीं चार सौ रुपए विलंब शुल्क के साथ 10 और 11 फरवरी को फॉर्म जमा होगा। वहीं एग्जाम 22 फरवरी से तीन मार्च तक होगा। इसके लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज और छोटानागपुर लॉ कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।


