धालभूमगढ़ के जीएनएम हॉस्टल में शिविर लगाकर की दिव्यांगों की जांच

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ स्थित जीएनएम हॉस्टल परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा कराया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपा इपिल, इएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रीति पांडे, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. तामस मुर्मू, मनोचिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार गिरी, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. स्मिता हेंब्रम और ऑडियोलॉजिस्ट भारद्वाज पात्रो द्वारा मरीजों की जांच की गई। 145 लोगों ने कराया था अपना रजिस्ट्रेशन शिविर में कुल 145 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, जिसमें से ऑर्थोपेडिक (हड्डी) के 40, मानसिक स्वास्थ्य के 26, नेत्र रोग के 16 और इएनटी (नाक, कान, गला) के 16 मामलों की जांच कर दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा किए गए। प्रशासनिक पदाधिकारियों की भी रही उपस्थिति शिविर का जायजा लेने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी खुद मौके पर मौजूद रहीं। इसके अलावा, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार राय, समावेशी शिक्षा के निखिल मंडल, बीपीएम अभय कुमार, बीएएम गोपीनाथ दास और निरंजन महतो भी उपस्थित थे। दिव्यांगजनों को मिलेगा प्रमाण पत्र शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था। विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद योग्य आवेदकों के प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे, जिससे वे सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *