जालोर में चाय की दुकान के बाहर युवक भिड़े:डीएसपी ने 2 को पकड़कर थाने पहुंचाया; पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

जालोर शहर में एक चाय की दुकान के बाहर पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। दोनों गुट आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया। वहीं चाय वाले को भी सड़क पर टेबल नहीं लगाने की चेतावनी दी। घटना शहर के रघुरतन होटल के बाहर मारवाड़ टी पॉइंट पर आज सुबह हुई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह रघुरतन होटल के बाहर स्थित मारवाड़ टी पॉइंट की दुकान पर संचालक के द्वारा टेबल लगाए गए थे। इसके कारण यहां आने वाले युवक अपनी बाइक यहां खड़ी कर रहे थे। इसी बीच पार्किंग को लेकर मौजूद युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक आपस में लड़ने लगे। इस दौरान पास से जा रहे जालोर डीएसपी गौतम जैन ने 2 युवक को हिरासत में लिया और कोतवाली थाने पहुंचाया। इसके बाद मौके पर कोतवाली पुलिस के एएसआई कालुराम भी पहुंचे और घटना स्थल पर गाड़ियों को व्यवस्थित करवाया। साथ ही चाय की दुकान संचालक को सड़क किनारे टेबल नहीं लगाने के लिए पाबंद किया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यहां पूरे दिन युवक बैठ कर नशा करते हैं, इसके बाद लोग आपस में झगड़ने लग जाते हैं, जिससे दूसरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *