भरतपुर जिले के रूपवास कस्बे में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए कानून को लेकर सवर्ण समाज ने रैली निकाली। यह रैली हनुमान तिराहे से शुरू की गई और SDM ऑफिस पर संपन्न हुई। इसके बाद सवर्ण समाज की तरफ से SDM को ज्ञापन दिया गया। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर यह यूजीसी की ओर से बनाए गए नए नियम वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन करेंगे। नया नियम संविधान की मूल भावना के खिलाफ
ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गुड्डू कटारा ने बताया कि केंद्र सरकार द्बारा UGC से संबंधित नए कानून में जो नए नियम प्रस्तावित है, वह भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था, प्रतिभाशाली छात्रों के भविष्य भारतीय संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। इस कानून को लेकर देशभर में असंतोष व्याप्त है। रूपवास कस्बे का सवर्ण समाज भी इस नियम को लेकर आक्रोश व्यक्त कर रहा है। छात्रों का भविष्य प्रभावित होने की आशंका
यह नियम योग्यता, परिश्रम, प्रतिभा के स्थान पर वर्गीकरण और असमानता को बढ़ावा देता है। इससे लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य अंधकार में जा सकता है। भारत की शिक्षा प्रणाली केवल डिग्री वितरण का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। अगर इस तरह के नियम लागू किए गए तो शोध, अकादमिक नवाचार की स्वतंत्रता प्रभावित होगी। सवर्ण समाज ने निकाली रैली
इसके विरोध आज में रूपवास कस्बे के सवर्ण समाज ने कस्बे के हनुमान तिराहे से SDM ऑफिस तक रैली निकाली। SDM ऑफिस पर पहुंचकर ज्ञापन दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर यह नियम वापस नहीं हुआ तो, रूपवास कस्बे में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


