नागौर में रातें सर्द, दिन में धूप सुबह और शाम:सुबह और शाम ठंड से धूजणी छूट रही, दिन-रात के तापमान में 19 डिग्री का अंतर

नागौर में अभी भी कड़ाके की सर्दी कायम है। ठंड की वजह से लोग धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकल रहे हैं। आसमान साफ होने की वजह से ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान लगातार सिंगल‌ डिजिट में बना हुआ है। अगले 3 दिन तक मौसम स्थिर बने रहने की संभावना है। आज सुबह भी गलन और कंपकंपी बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई। सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम नजर आई है। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। फिलहाल आसमान साफ होने‌ की वजह से कंपकंपाने वाली स्थिति बनी हुई है। नागौर के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, यहां आज बीती रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नागौर के गवर्नमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज स्थित वेदर स्टेशन पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले मंगलवार तक यहां का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को जिलेभर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार फिलहाल सर्दी से विशेष राहत मिलती नजर नहीं आ रही है, हालांकि‌ न्यूनतम तापमान में आंशिक उछाल देखने को‌ मिल सकता है। आसमान साफ होने के कारण नागौर में सर्दी का असर बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह तक तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *