केजरीवाल ने चुनाव आयोग पहुंचकर अपनी मांगें रखीं:बोले- भाजपा और दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी कर रही; EC ने दबाव बनाने की बात कही थी

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम चुनाव आयोग (EC) के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने आयोग के सामने अपनी मांग रखीं। इससे पहले EC ने कहा था कि दिल्ली चुनाव से पहले पॉलिटिकल पार्टियां कमिशन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं। दफ्तर से निकलकर अरविंद केजरीवाल ने कहा- हमने आयोग के सामने कुछ मुद्दे उठाए हैं, जिनकी वजह से कुछ जगह हिंसा हुई है। हमने बताया कि भाजपा और दिल्ली पुलिस जगह-जगह गुंडागर्दी कर रही है, चुनाव आयोग ने इस पर सख्त एक्शन लेने और निष्पक्ष चुनाव करवाने की बात कही। उन्होंने कहा- चुनाव आयोग को बताया कि बड़े पैमाने पर मतदाताओं के साथ दमन और हिंसा हो सकती है। आज रात लोगों की उंगलियों पर जबरन स्याही लगाई जाएगी और उन्हें कल मतदान न करने के लिए धमकाया जाएगा। EC ने कहा था – चुनाव में आयोग पर दबाव बनाया जा रहा
चुनाव आयोग ने X पोस्ट में कहा था- 3 सदस्यीय आयोग ने महसूस किया है कि दिल्ली चुनावों में आयोग को बदनाम करने के लिए बार-बार जानबूझकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। प्लानिंग ऐसी है कि मानो आयोग सिंगल मेंबर बॉडी हो। आयोग ने संवैधानिक तरीके से आरोपों का बुद्धिमत्ता के साथ धैर्यपूर्वक सामना किया और इससे प्रभावित नहीं हुआ है।’ हालांकि अपने इस बयान में आयोग ने किसी भी पार्टी का नाम नहीं लिया है। आयोग ने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव साफ-सुथरे होंगे। इसके लिए 1.5 लाख कर्मी तैनात किए गए हैं। दिल्ली सीएम आतिशी ने कहा- चुनाव आयोग भाजपा को सपोर्ट कर रहा
दरअसल, AAP और सीएम आतिशी ने आज सुबह आरोप लगाया कि चुनाव आयोग गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रहा है। वह भाजपा को सपोर्ट कर रहा है। पार्टी ने यह आरोप तब लगाया, जब दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया। आतिशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस AAP ने दिल्ली पुलिस पर भाजपा का साथ देने का आरोप लगाया था
CM आतिशी ने सोमवार देर रात आरोप लगाया था कि BJP के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के गुंडे कालकाजी विधानसभा में लोगों को धमका रहे हैं, जिसमें पुलिस भी उनका साथ दे रही है। अपने आरोप को साबित करने के लिए आतिशी ने X पर कई वीडियो शेयर किए। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मनीष बिधूड़ी जी- जो रमेश बिधूड़ी जी के भतीजे हैं, कालकाजी के वोटर ना होते हुए भी कालकाजी में घूम रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि प्रशासन कार्रवाई करेगा।’ इधर, आतिशी के आरोप पर रमेश बिधूड़ी ने एक पोस्ट में लिखा, ‘ये हार की बौखलाहट है। कुछ दिन पहले किसी और का फोटो दिखा कर उसे मनीष बिधूड़ी बोल रही थीं। आज किसी और को बता रही हैं।’ पुलिस ने भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के समर्थक मनीष बिधूड़ी पर भी आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने आतिशी के ट्विटर पोस्ट पर रिप्लाई कर दी। 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को रिजल्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार 3 फरवरी की शाम 5 बजे थम गया। अब बुधवार यानी 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन AAP, भाजपा, कांग्रेस के नेताओं ने जमकर जनसंपर्क किया। ———————————- दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… दिल्ली में मोदी बोले- झाड़ू के तिनके बिखरे:आप-दा के नेता छोड़कर जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली पहुंचे। पीएम ने आरके पुरम में करीब 1 घंटे जनता को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने आप-दा और कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। पूरी खबर पढ़ें… भाजपा में शामिल हुए AAP छोड़ने वाले 8 विधायक: एक दिन पहले इस्तीफा दिया था आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने वाले 8 विधायकों ने 1 फरवरी को भाजपा जॉइन कर ली। एक दिन पहले ही इन विधायकों ने चुनाव में टिकट नहीं मिलने और भ्रष्टाचार को अपने इस्तीफे की वजह बताया था। इन नेताओं का भाजपा में शामिल होना AAP के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *