लुधियाना के सिधवां बेट अस्पताल में विजिलेंस की रेड:SMO और क्लर्क ऑडिट के नाम पर रिश्वत लेते गिरफ्तार,जांच में जुटे अधिकारी

पंजाब के लुधियाना के कस्बा सिधवां बेट स्थित सरकारी अस्पताल में विजिलेंस विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर एसएमओ और एक सहायक क्लर्क को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। 125 कर्मचारियों से ऑडिट के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप जानकारी के अनुसार, सिधवां बेट अस्पताल की एसएमओ हरकीरत गिल पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के अधीन आने वाली लगभग 25 डिस्पेंसरियों में तैनात करीब 125 कर्मचारियों से ऑडिट के नाम पर अवैध वसूली शुरू कर रखी थी। बताया जा रहा है कि इस अवैध वसूली से परेशान एक कर्मचारी ने गांव के सरपंच पति बलकार सिंह से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद यह मामला आम आदमी पार्टी के नेता के.एस. कंग तक पहुंचा। कंग ने इसे गंभीर मानते हुए विजिलेंस विभाग को सूचना दी। पाउडर लगे रुपये भेज किया आरोपियों को काबू विजिलेंस टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया। पाउडर लगे रुपये भेजे गए। जैसे ही सहायक क्लर्क सतविंदर सिंह ने पैसे लेकर एसएमओ हरकीरत गिल को सौंपे, वैसे ही विजिलेंस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस विभाग ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जहां एक ओर सिधवां बेट के लोग विजिलेंस की कार्रवाई से संतुष्ट नजर आए, वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *