उदयपुर में फायर स्पोर्ट्स मीट का चौथा दिन:2 मिनट में पानी की टंकी भरकर स्टॉक किया, 100 मीटर लंबी पाइप को तेजी से बिछाकर किया कनेक्ट

उदयपुर में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट-2026 के चौथे दिन रोमांच अपने चरम पर रहा। राजस्थान फायर सर्विस और नगर निगम उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में चल रही इस प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्विक रेस्पॉस टीम की एक्टिविटी के मॉडल पर प्रेक्टिस हुई। इसमें केन्द्र सरकार के डीजी (फायर) भी शामिल हुए। तीसरे दिन एथलेटिक्स, सीढ़ी दौड़, आर्म रेसलिंग और बैडमिंटन जैसे कड़े मुकाबले हुए। खेल प्रेमियों की भारी भीड़ ने स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया। मैदान पर अनुशासन और साहस का ऐसा अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने इस राष्ट्रीय आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। तमिलनाडु के मारीअप्पन एम और प्रेमकुमार एम ने दौड़ में अपनी बादशाहत दिखाई, जबकि गोवा, मुंबई और दिल्ली के खिलाड़ियों ने भी स्वर्ण पदक जीते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *