स्टेडियम में बदमाशों ने भगवान की पेंटिंग को किया खराब:हिंदू संगठनों ने थाने में दी शिकायत, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

रावतभाटा के राणा पुंजा स्टेडियम में दीवार पर बनी भगवान की पेंटिंग को कुछ असामाजिक तत्वों ने खराब कर दिया, जिससे हिंदू समुदाय में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच और मारुति मानस मंडल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। संगठन के बाल किशन गुलाटी ने थानाधिकारी रायसल सिंह को घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद संगठन के सदस्यों ने विकृत चित्रों को मिटाया और अपना विरोध दर्ज कराया। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस कृत्य को धार्मिक अपराध बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने रावतभाटा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। संगठनों ने घोषणा की है कि वे आज दोपहर बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *