राजनांदगांव में ATM से पैसे निकाल रहा था:पीछे खड़े युवक ने देख लिया पिन नंबर, 40 हजार पार; धोखाधड़ी गिरोह के 3 सदस्य पकड़ाए

राजनांदगांव पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिलासपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 49 हजार रुपए नकद, 6 एटीएम कार्ड, फेविक्विक और एक हुंडई कार जब्त की है। मामला 3 फरवरी का है, जब शिव दयाल रंघाटी नाम के व्यक्ति सृष्टि कॉलोनी स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए थे। दो बार प्रयास करने के बाद भी पैसे नहीं निकले। इस दौरान पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उनका पिन नंबर देख लिया और सलाह दी कि दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लें। ATM पर पहले से मौजूद था व्यक्ति जब शिव दयाल महामाया चौक स्थित एटीएम पर पहुंचे, तो वह व्यक्ति पहले से वहां मौजूद था। उसने एक फर्जी एटीएम मैनेजमेंट का नंबर दिया और बाद में खाते से 39 हजार 500 रुपए निकाल लिए। आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महाराष्ट्र नंबर की हुंडई कार का पता लगाया। दुर्ग और बिलासपुर पुलिस की मदद से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दुर्ग और रायपुर में भी वारदात मुख्य आरोपी शिव शंकर प्रसाद ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास भी इसी तरह की वारदात की थी। रायपुर में भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। आरोपी झारखंड जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *