नगर निगम रायपुर में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों की वेतन समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ताजा मामला उद्यान विभाग से जुड़ा है, जहां माली, रेंजा और कुली जैसे पदों पर काम कर रहे 85 कर्मचारियों को पिछले दो माह से सैलरी नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारियों के अनुसार उद्यान विभाग का ठेका शांति टेंडर्स एजेंसी को दिया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि एजेंसी पिछले पांच वर्षों से कलेक्टर दर से कम वेतन दे रही है। वर्तमान में कर्मचारियों को करीब 8 हजार रुपए ही सैलरी मिल रही हैं, जबकि कलेक्टर दर के अनुसार उन्हें 9,752 रुपए वेतन मिलना चाहिए।
दो महीने से वेतन नहीं, परिवार चलाना हो गया मुश्किल उद्यान विभाग में कार्यरत महिला प्लेसमेंट कर्मचारियों का दर्द अब खुलकर सामने आया है।। दो माह से वेतन नहीं मिलने से महिलाएं आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। महिला कर्मचारी आशा पाल ने कहा कि सैलरी समय पर नहीं मिलन कारण घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दवाइयों तक की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। वही सरोज कोठार ने कहा बताया कि हम रोज काम पर जाते हैं, लेकिन समय पर मेहनताना नहीं मिलता। किराया, राशन और बच्चों की फीस कैसे दें, यही चिंता बनी रहती है। परिवार चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। महिला कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्लेसमेंट एजेंसी और विभाग की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है। वेतन भुगतान में हो रही देरी से मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है। नकद भुगतान का आरोप, श्रम कानूनों का उल्लंघन कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा वेतन का भुगतान बैंक खाते के बजाय नकद (कैश) किया जाता रहा है, जो श्रम कानूनों और शासन के निर्देशों का सीधा उल्लंघन है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। 59 प्लेसमेंट कर्मचारियों का वेतन भी अटका वहीं नगर निगम के अन्य विभागों में कार्यरत 59 प्लेसमेंट कर्मचारी (कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर) भी वेतन न मिलने से परेशान हैं। नगर निगम द्वारा पहले अल्टीमेटम दिए जाने के बावजूद इन कर्मचारियों की सेवाओं का ठेका अंशार्यान सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को दे दिया गया था। इन्हें दिसंबर 2025 से वेतन मिलना था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। आयुक्त का अल्टीमेटम, फिर भी भुगतान नहीं बताया गया कि 22 जनवरी को नगर निगम आयुक्त ने संबंधित एजेंसी को 24 घंटे के भीतर वेतन भुगतान के निर्देश देते हुए अल्टीमेटम जारी किया था। इसके बावजूद कर्मचारियों को आज तक वेतन नहीं मिल पाया है। इससे नाराज कर्मचारियों ने श्रम आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई है। दो दिन में भुगतान नहीं तो होगी कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा, दो दिन के भीतर प्लेसमेंट कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। तय समय में भुगतान नहीं होने पर संबंधित एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


