DIG ने जशपुर रक्षित केंद्र का किया निरीक्षण:परेड की सलामी ली, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी, संवेदनशील पुलिसिंग पर दिया जोर

DIG डॉ. लाल उमेद सिंह ने शुक्रवार को रक्षित केंद्र जशपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और उसका गहन अवलोकन किया। निरीक्षण परेड में जशपुर पुलिस के कुल 134 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। डीआईजी ने परेड में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया। उत्कृष्ट टर्नआउट प्रदर्शित करने वाले कर्मियों को मौके पर ही पुरस्कृत भी किया गया। परेड के बाद उन्होंने रक्षित केंद्र की वाहन शाखा का भी निरीक्षण किया। लाल उमेद सिंह ने शासकीय वाहनों की स्थिति, रखरखाव और लॉग बुक जैसे दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों को वाहनों को हमेशा सुचारू अवस्था में रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी और संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कर्तव्य पालन करने और पुलिसिंग के स्तर को बेहतर बनाने का आह्वान किया। लाल उमेद सिंह ने थानों, चौकियों, रक्षित केंद्रों, कार्यालयों और परिसरों में उत्कृष्ट साफ-सफाई बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, शारीरिक रूप से फिट रहने और नशे से दूर रहने की सलाह दी। DIG ने सुनी समस्याएं डीआईजी ने वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए कंप्यूटर ज्ञान और चार पहिया वाहनों की ड्राइविंग जानकारी रखने पर भी बल दिया। उन्होंने बताया कि इन कौशलों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दरबार में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। डीआईजी-एसएसपी ने उन्हें गंभीरता से सुना और कई मामलों में तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *