कोटा में चम्बल इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। भारत सहित रशिया, ऑस्ट्रिया, मेक्सिको से आए फिल्मकारों की फिल्में देखने और उनसे मिलने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया। विदेशी फिल्मकारों ने कोटा को सराहते हुए बताया की वे 2 फरवरी को विभिन्न शूटिंग लोकेशंस देखंगे और भविष्य में कोटा में फिल्म शूटिंग का विचार बनाएंगे। उल्लेखनीय है की 2024 में इटली की फीचर फिल्म ‘सफ़ेद’ की शूटिंग कोटा में हो चुकी है। रशिया से आंतों नफेडोव, अलेक्सेंडर ओर्लोव, एकातेरिना गोर्बाचोव, ऑस्ट्रिया से जेक ले, दिनेश अर्नाल्ड और मेक्सिको से एमीलिओस गौटस ने फेस्टिवल में शिरकत की है। फेस्टिवल में बैलैड ऑफ़ द माउंटेन , वंश, सम दे अगेन, वाटर लीलीज़, जांदा, लॉस्ट वर्ल्ड, छुट्टी, स्टक, ब्लेकविंड, बोरा समेत कई फिल्मों की स्क्रीनिंग 3 विभिन्न स्क्रीन्स पर हुई। फेस्टिवल के डायरेक्टर डॉ. सिद्धार्थ ने बताया- 2026 में 101 देशों की 1205 फिल्में व प्रोजेक्ट हिस्सा ले रहे हैं। फेस्टिवल में शार्ट फिल्म्स, डाक्यूमेन्टरी फिल्म्स, म्यूजिक वीडियोज, फीचर फिल्म्स व एनिमेशन फिल्म्स दिखाई जा रही हैं। डॉ. कपिल सिद्धार्थ ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सम्पूर्ण क्षेत्र को फिल्म पर्यटन नगरी बनाना है। इस फेस्टिवल के माध्यम से जहां एक ओर फिल्मकारों को अपनी प्रतिभा दिखानें का एक नया मंच मिला। वहीं, दूसरी ओर कोटा समेत हाड़ौती और राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन नगरी व फिल्म टूरिज्म डेस्टिनेशन के रुप में भी पहचान मिली है। एक फरवरी को इस फेस्टिवल एक्ट्रेस सीमा विश्वास आएंगी।


