पुलिस को चुनौती देते हुए कर रहा था अपराध:जबलपुर में एक माह में 3 जगह चाकूबाजी की, पुलिस ने बग्गा को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

रांझी, व्हीकल और शोभापुर क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधी करने वाले के खिलाफ जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहले तो उसे गिरफ्तार किया और बाद में फिर उसका उसी स्थान पर जुलूस निकाला, जहां पर ये अपराध किया करता था। आरोपी कुख्यात बदमाश आकाश उर्फ बग्गा है, जिसके खिलाफ एनएसए की भी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी आकाश बग्गा थाने का रजिस्टर्ड गुंडा-बदमाश है। इसी माह 8 जनवरी को शांति नगर में उसने लगातार तीन चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें एक व्यक्ति नागेंद्र सिंह पर पेट में चाकू मारकर हत्या का प्रयास किया गया, वहीं अन्य घटनाओं में चाकूबाजी और हफ्ता वसूली की कोशिश शामिल है। इन मामलों में तीन एफआईआर दर्ज की गई थीं, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार आकाश उर्फ बग्गा के खिलाफ कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चार हत्या के प्रयास के हैं। फरारी के दौरान भी वह लोगों को धमकाता रहा, जिससे क्षेत्र में उसका आतंक बढ़ता गया। हालात को देखते हुए पुलिस ने एसपी के माध्यम से कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजकर एनएसए का वारंट प्राप्त किया। थाना प्रभारी उमेश गोलहनी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे उन स्थानों पर ले जाया गया, जहां उसने वारदातें की थीं। एसपी के निर्देश में कार्रवाई एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बतााया कि एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि इलाके में जिसके भी दस से ज्यादा अपराध है, उसकी सूची तैयार की जाए, और अगर हाल ही में उसके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में रांझी थाना पुलिस ने कुख्यात बदमाश आकाश बग्गा को गिरफ्तार किया है। रांझी शांति नगर में रहने वाला आकाश बग्गा जिसके खिलाफ पहले के 14 अपराध है, इसके साथ ही उसने जनवरी 2026 में एक नहीं बल्कि तीन बार चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। रांझी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शांति नगर क्षेत्र में ले गए जहां उसका जुलूस निकाला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *