पाली में मृत भ्रूण को कुत्तों ने नोचा:संभवत गड्ढा खोद मृत भ्रूण डॉग ने निकाला, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया

पाली में गुरुवार की सुबह एक मृत भ्रूण को नोच कर डॉग्स ने उसके हाथ–पांव तोड़ दिए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत भ्रूण की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई और मामले की जांच शुरू की। कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर आनंद सिंह ने बताया कि शहर के महावीर नगर वेयर हाउस के पास ग्राउंड में मृत भ्रूण को कुत्तों द्वारा नोचने की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे। भ्रूण का एक हाथ और दोनों पैर गायब थे। डॉग्स को भगाकर भ्रूण को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। संभवत कम गहराई में दफनाए गए भ्रूण को डॉग ने निकाल लिया और उसे नोचते हुए ग्राउंड तक ले आए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे भ्रूण को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *